फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर, नहीं होगी कैबिनेट बैठक

Tue, 23 Oct 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पांच राज्यों के विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर व्यस्तता शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, इसलिए कैबिनेट की नियमित बैठक इस बार नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही मुख्यमंत्री की व्यस्तता भी बढ़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रमों की काफी मांग है।

पार्टी के स्तर पर कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें