फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में समय से पहले आ सकती है ठिठुरने वाली सर्दी, आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

Thu, 06 Nov 2025 06:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी का आगमन हो चुका है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है। 

विज्ञापन
यूपी में समय से पहले आ सकती है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शरद ऋतु की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। दिन में नवंबर की गुलाबी धूप और रातें सर्द होने लगी हैं। ज्यादातर इलाकों में तड़के सुबह कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम आने वाले तीन दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। 

विज्ञापन


इससे दिन में तो तापमान औसत बना रहेगा लेकिन सुबह और शाम के समय सर्दी में और इजाफा शुरू हो जाएगा। वहीं कोहरे का विस्तार प्रदेश के तराई और पूर्वांचल में दिखाई देगा। दिन के अधिकतम तापमान में अभी कुछ खास बढ़ोतरी के आसार नहीं है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में पूरब से पश्चिम तक बरेली, मेरठ, कानपुर शहर, बाराबंकी, हरदोई, वाराणसी जैसे लगभग 10 जिलों में रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

राजधानी में सुबह बढ़ेगा कोहरा

विज्ञापन

राजधानी में दिन में गुनगुनी धूप रही। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही। इसके बावजूद माैसम सुहाना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले तीन-चार दिन में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। वहीं, सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी बढ़ेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें