फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अर्नब के असर से प्रदेश में रहा बारिश का असर, इन जिलों में सबसे ज्यादा बरसात; दस डिग्री तक लुढ़का पारा

Fri, 30 Oct 2026 10:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP:यूपी में अर्नब का असर शुक्रवार को करीब-करीब पूरे प्रदेश में दिखा। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
यूपी में अर्नब का असर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल व तराई तक रुक-रुक कर बारिश हुई। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तापमान में भारी गिरावट के चलते ठंड का एहसास बना रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से तूफान का असर कमजोर पड़ने के साथ बारिश थमने और मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा बरसे बादल
शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिला। बिजनौर में सर्वाधिक 99 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बागपत में 88 और मुजफ्फरनगर में 72.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी में 41.2, सोनभद्र में 41 और मऊ में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

दस जिलों में सामान्य से 9 से 10 डिग्री नीचे रहा पारा

बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। प्रदेश के करीब दस जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया। मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डिग्री कम था। वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से प्रदेश में अर्नब तूफान का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके साथ बारिश का दौर थमेगा और धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। बादल और बारिश कम होने से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी।

पांच जिलों में सामान्य से सबसे ज्यादा गिरा दिन का तापमान

लखनऊ में हुई बारिश।
बांदा - 22.6 - 10.8 डिग्री सेल्सियस
बस्ती - 22.5 - 10.8 डिग्री सेल्सियस
बलिया - 21.5 - 10.4 डिग्री सेल्सियस
झांसी - 22.6 - 10.1 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज - 22.2 - 9.9 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

बारिश की फुहारों के बीच बदला मौसम, टूटा 11 साल का रिकॉर्ड

घने बादलों, ठंडी हवाओं और बारिश की फुहारों के बीच शुक्रवार को राजधानी के मौसम ने करवट बदली और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा और साथ में चली ठंडी हवाओं ने तापमान का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि साल 2015 में अक्टूबर के महीनें में अधिकतम तापमान का निचला स्तर करीब 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जिसके बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बृहस्पतिवार से शुक्रवार को तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि मौसमी गतिविधियों के चलते शनिवार को दिन के पहले पहर में हल्की बारिश के आसार है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि दिन निकलने के साथ-साथ मौसम साफ होने लगेगा और रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही राजधानी में पूरे दिन में करीब 11 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें