फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 15 अक्तूबर के बाद फिर सक्रिय होगा नया चक्रवात, बारिश से फसलें खराब; सदमे से दो की मौत

Tue, 13 Oct 2026 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मंगलवार और बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्तूबर से प्रदेश में एक नया चक्रवात सक्रिय होगा। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अगले दो दिन बारिश से राहत रहेगी। आसमान साफ होने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 अक्तूबर से यूपी में मौसम फिर करवट लेगा। सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला बारिश का दौर 16 और 17 अक्तूबर को मध्य यूपी और अवध होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 से 17 अक्तूबर के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के दौरान पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आएगी। सोमवार को आगरा और फतेहपुर 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश से फसलें खराब, दो की मौत

बारिश से गिरी धान की फसल। 
बेमौसम बारिश के कारण गन्ने और धान की फसल खराब हो रही है। हाथरस में शिव मंदिर पर बिजली गिरने से पूजा कर रहे किसान महेश चंद्र दीक्षित (45) और अलीगढ़ में फसल देखने गए किसान ओमवीर सिंह (50) की मौत हो गई।

गन्ना खराब होने से रिकवरी का संकट बढ़ेगा, ऐसे में पेराई सत्र एक सप्ताह पीछे हटने का अनुमान है। फसल गिर जाने और तिरछी हो जाने से उत्पादन में भी तीन फीसदी तक गिरावट आंकी जा रही है। उधर, अलीगढ़ की मंडियों में धान खरीद की धीमी रफ्तार के बीच सोमवार सुबह हुई बारिश ने किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है।

उठान नहीं होने से खुले में पड़ा हजारों मीट्रिक टन धान बारिश में भीग गया। खेत, खलिहान, मंडी में करीब 100 करोड़ से अधिक का धान भीग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें