फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बड़ों’ के आगे नतमस्तक, ठेलेवालों से लेंगे यूजर चार्ज

Sun, 08 Sep 2013 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल्स से यूजर चार्ज वसूलने में विफल नगर निगम अब ठेले व खोंमचे वालों से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


प्रस्ताव तैयार हो गया है, जिसे सोमवार को होने वाली नगरीय समिति की बैठक में पेश किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर पटरी दुकानदार संगठन के प्रतिनिधि कड़ी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

सोमवार को महापौर डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में नगरीय फेरी समिति की बैठक होगी। इसमें चिन्हित किए गए वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन के प्रस्ताव को रखा जाएगा।
विज्ञापन


फेरी नीति के लेकर पटरी दुकानदारों के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और यूजर चार्ज का प्रस्ताव रखा जाएगा।

पटरी दुकान संगठन केप्रदाधिकारी व नगरीय फेरी समिति केसदस्य गोकुल प्रसाद फेरी नीति की बैठक में यूजर चार्ज लगाए जाने का प्रस्ताव लाए जाने को लेकर बेहद खफा हैं।

उनका आरोप है कि कुछ अधिकारी अपने निजी लाभ केलिए यह प्रस्ताव ला रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन करने वाली निजी कंपनी से अधिकारी को कमीशन मिलता है, इसलिए वह फेरी नीति की बैठक में यूजर चार्ज के प्रस्ताव को ला रहे हैं।

उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी फेरी नीति लागू नहीं करना चाहते हैं। अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव को मिलकर कई बार वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन चिन्हित करने और दुकानदारों का पंजीकरण करने को कहा गया है, लेकिन यह अब तक नहीं हो सका।

पटरी दुकानादारों का पंजीकरण हो जाए तो नगर निगम को सालाना 54 करोड़ रुपये मिलेंगे। उनका कहना है कि बैठक में यूजर चार्ज के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन पहले वेंडिंग जोन बनाए फिर यूजर चार्ज की बात करे। कूड़ा कलेक्शन करने वाली निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि गोमती नगर के स्थित मॅाल व शॉपिंग कांप्लेक्स कूड़ा नहीं दे रहे हैं। इसी तरह गोमती नगर के कई अन्य बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी कूड़ा नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें