फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Mon, 09 Dec 2024 06:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
 घर में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ। घर में घुसकर दिव्यांग महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर घटना के चार महीने बाद रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुलतानपुर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला पैरों से दिव्यांग है और पति व दो बच्चों संग पीजीआई इलाके में रहती हैं। उनके मुताबिक पति की अपार्टमेंट के सामने किराने की दुकान है। दुकान पर गाजीपुर निवासी योगेश रस्तोगी सामान लेने आता था। जुलाई में पति एक मामले में जेल चला गया तो दुकान वह चलाने लगीं। एक जुलाई को योगेश ने कॉल कर दुकान लगाने के नाम पर एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा। विरोध पर धमकी दी। तीन अगस्त को वह घर में घुस आया। बच्चों को धमकाकर उनको बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। डर के चलते वह एक हफ्ते तक बाहर ही नहीं निकलीं। 11 अगस्त को वृंदावन चौकी और थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही केस दर्ज किया। इस पर कोर्ट की शरण ली। इंसपेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें