फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी टैरिफ से मजबूत होगा भारत : राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा

विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘जागृति’ का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के पांच लाख चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक प्रगति में फाइनेंशियल योद्धा की तरह अहम भूमिका निभा रहे हैं। हमारा सपना है कि भारत को बेहतरीन और बेनजीर बनाया जाए। अमेरिकी टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी टैरिफ भारत के विकास में बाधा नहीं बनेंगे। हम इन चुनौतियों से और मजबूत होकर उभरेंगे।
सीए नंदा ने बताया कि छात्रों के लिए आईसीएआई की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के फंड को 100 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही, एआई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के काम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। एआई हमारा सहयोगी है, प्रतियोगी नहीं। हाल ही में देशभर के 30,000 से अधिक सीए ने एआई-आधारित फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का सर्टिफिकेशन कोर्स पूरा किया है।
विज्ञापन

पहलगाम में फहराया तिरंगा
सीए नंदा ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उनकी अगुवाई में आईसीएआई की केंद्रीय परिषद ने 15 अगस्त को पहलगाम में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस पहल की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सराहना की।
सम्मेलन में 800 सीए हुए शामिल
लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सीए अनुराग पांडे ने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में 800 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए मंगेश पी. किनारे, सीए अनुज गोयल, सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, सीए राजेंद्र कुमार पी., सीए जय छैरा, सीए हिमांशु कपूर, सीए उमा शंकर तिवारी, सीए विनोद गुप्ता, सीए रोहित भल्ला समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

गोमतीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें