फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Israel Iran War: आग के गोले व धमाकों के बीच दुबई में फंसे गोंडा के युवा, दहशत में बीती रात

Sun, 01 Mar 2026 05:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर किए गए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने दुबई पर हमले किए। जहां पर यूपी के लोग फंस गए हैं और दहशत में हैं।
विज्ञापन
दुबई में हुए हमले व वहां फंसे दिनेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपिया क्षेत्र के सेजलपुर निवासी दिनेश वर्मा सहित करीब 20 लोग इन दिनों दुबई एक फ्लैट में भय व अनिश्चितता के बीच फंसे हुए हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट (दुबई समय) पर अचानक उनके आवास से लगभग 10 मिनट की दूरी पर स्थित इलाके में तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। दिनेश का कहना है कि आसमान में आग के गोले और मिसाइल जैसी चमक दिखाई दी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास बरदुबई क्षेत्र में रहकर क्लीनिंग कंपनी संचालित करने वाले दिनेश ने फोन कॉल पर हुई बातचीत में बताया कि अचानक जोरदार धमाके होने लगे। लोग अपने-अपने फ्लैट में छिप गए। दिल इतनी तेज धड़क रहा था कि समझ नहीं आ रहा था क्या करें।

विज्ञापन


हिम्मत जुटाकर दिनेश अपने फ्लैट की छत पर पहुंचे और मोबाइल से बमबारी का वीडियो बनाया। इसी दौरान भारतीय दूतावास की ओर से संदेश मिला कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित स्थानों पर रहें और अफवाहों से बचें। हालांकि डर का माहौल तब और गहरा गया जब शनिवार रात 1 बजकर 55 मिनट की उनकी भारत वापसी की फ्लाइट रद्द होने का संदेश आ गया। दिनेश ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे तक भी उनके आवास से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बुर्ज खलीफा और जबल अली क्षेत्र की ओर से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

गोंडा के 20 लोग एक ही फ्लैट में फंसे
दिनेश ने बताया कि उनके फ्लैट में गोंडा जिले के करीब 20 लोग साथ रह रहे हैं। इनमें छपिया विकासखंड के शेषराम पासवान, रामू वर्मा, पवन पासवान और दीनानाथ वर्मा सहित अन्य युवक शामिल हैं। सभी लोग भय के माहौल में एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास को संदेश भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। सभी लोग सुरक्षित स्वदेश वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दिनेश ने बताया कि उनके बगल वाले फ्लैट में भी गोंडा के दो दर्जन से अधिक लोग रहते हैं।
विज्ञापन


परिवार में पसरा सन्नाटा
दिनेश तीन भाई और तीन बहनों में से एक हैं। उनके बड़े भाई कैलाश कुमार वर्मा सऊदी अरब में रहते हैं। गोंडा स्थित घर पर पिता राम केतार वर्मा, माता प्रेमा देवी, भाई राम सुभावन वर्मा और पत्नी रीता गहरी चिंता में हैं। भाई राम सुभावन ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट रद्द होने और हालात बिगड़ने की सूचना मिली, घर में मायूसी छा गई। परिवार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से अपील की है कि दुबई में फंसे दिनेश समेत अन्य भारतीय कामगारों को जल्द सुरक्षित स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें