फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः उर्दू यूनिवर्सिटी इंद्रेश व सईदुर्रहमान को देगा डीलिट की मानद उपाधि

Mon, 04 Nov 2019 04:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर उर्दू विवि में कार्य परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय अपने 16वें दीक्षांत समारोह में 21 नवंबर को आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार और नदवा के प्राचार्य डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी को डीलिट की मानद उपाधि देगा। साथ ही मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी व स्वामी सारंग को पीएचडी की मानद उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगी। विवि का चौथा दीक्षांत समारोह 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से विवि में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।

जबकि मुख्य अतिथि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विशिष्ट अतिथि के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आमंत्रित करने पर सहमति बनी। प्रो. मिर्जा ने बताया कि कुलाधिपति के निर्देश पर समारोह में प्राथमिक विद्यालय के 25-25 छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। बैठक में दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाली मेडल की अंतिम सूची को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति मेडल से किया जाएगा सम्मानित

इसके अनुसार बीए अरबी विभाग के छात्र मसऊद अहमद को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती मेडल, बीसीए, कम्प्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग के अभिषेक वर्मा को कुलाधिपति मेडल और बीसीए, कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग के अभिजीत कुमार सिंह को कुलपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

अन्य विभागों के मेधावी छात्र/छात्राओं को भी मेडल दिए जाने पर सहमति बनी। बैठक में विवि के आंतरिक सदस्यों के साथ प्रो. वीडी मिश्रा, प्रो. ए चटर्जी, प्रो. सोमेश कुमार शुक्ला, अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे। सदस्य सचिव व रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें