प्राइमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के रिक्त डेढ़ हजार पदों के लिए
शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
अदीब, मौलवी, मुंशी व आलिम योग्यता
वाले भी आवेदन कर सकेंगे। शुक्रवार से www.upbasiceduparishad.gov.in को
खोला जाएगा।
आवेदन 15 मार्च तक किए जा सकेंगे। उर्दू शिक्षकों रिक्त 4280
पदों के लिए विज्ञापन निकालते हुए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन सभी पद नहीं भर
पाए थे।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने फिर आवेदन का मौका दिया
है।