फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, ‘फिफ्टी’ भी नहीं मार पाए केजरीवाल

Fri, 21 Feb 2014 08:54 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने केजरीवाल पर तगड़ा कमेंट मारा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुसार प्रदेश की कमान संभालना कोई मजाक नहीं है।
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन्होंने उन पर तंज कसे।

अखिलेश यादव राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तय समय से दो घंटे विलंब से पहुंचे थे।

इस पर उन्होंने कहा, राजनीति में मुख्यमंत्री पर कैसे-कैसे दबाव होते हैं इसकी आप लोग कल्पना भी नहीं कर सकते।

एक सीएम तो हाफ सेंचुरी भी नहीं लगा पाए और पद छोड़ कर चले गए। वे ज्यादा दिनों तक दबाव झेल नहीं पाए।

कहा, ‘मैं सुबह 10 बजे से निकला हूं। पहले विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया, इसके बाद बलिया कार्यक्रम में गया। बलिया यूपी का दूसरा कोना है।

वहां से आने में विलंब हो गया। शाम हो गई, इसलिए आप लोगों को भी ज्यादा देर नहीं रोकूंगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें