फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीजी सिटी में 20 एकड़ में बनेगा अर्बन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीजी सिटी में कैंसर अस्पताल के पास अर्बन पार्क-द गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज तैयार किया जाएगा। 20 एकड़ में विकसित किए जा रहे पार्क में शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी होगी। निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां एक एकड़ में वॉटर बॉडी और जॉगिंग ट्रैक के साथ प्ले एरिया भी होगा।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण कर पार्क को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी की आकर्षक डिजाइन लोगों का ध्यान खींचेगी। पार्क में करीब 600 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक व पाथ-वे होगा। इसके अलावा ओपेन जिम और बच्चों के लिए किड्स-प्ले एरिया रहेगा, जिसमें झूले भी मिलेंगे। यहां स्पोर्ट्स एरीना भी विकसित किया जाएगा, जिसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट की सुविधा होगी।

प्रथमेश कुमार ने बताया कि अर्बन पार्क में वॉटर बॉडी विकसित की जाएगी, जिसके किनारे सुगंध पार्क होगा। इसके अलावा लगभग तीन सौ लोगों की क्षमता का ओपेन एयर थियेटर व फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। पार्क पांच सेंस थीम पर आधारित होगा। इसके तहत पार्क में अलग-अलग यंत्र लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से बच्चे दृश्य, स्पर्श, ध्वनि, गंध एवं स्वाद आदि क्रियाओं को महसूस कर सकेंगे। पार्क को ''गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज'' के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन




मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू

सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे फाइन डाइन योजना के भूखंडों के पास मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। डबल बेसमेंट पार्किंग की छत पर हरियाली रहेगी। सीजी सिटी में जल निकासी के लिए 38 करोड़ रुपये से डेढ़ किमी लंबा नाला बनवाया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने इकाना स्टेडियम व वेटलैंड के पास निर्मित किए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसआई टावर का भी निरीक्षण किया। यहां लिफ्ट के संचालन में गड़बड़ी पाए जाने पर संस्था मेसर्स असलम आगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें