लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन के 11 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व अभ्यर्थियों को यूजीसी की वेबसाइट के माध्यम से डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) पोर्टल पर पंजीकरण कराकर एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी बनाना अनिवार्य होगा।
सेंटर के निदेशक प्रो. पीयूष भार्गव ने बताया कि सत्र जनवरी-फरवरी 2026 के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में बीकॉम, एमकॉम मार्केटिंग, एमकॉम फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए संस्कृत, एमए राजनीति विज्ञान, मास्टर आफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू), बीबीए और एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट व एमबीए मार्केटिंग में प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। उसके बाद वेबसाइट https:// www.luonlineeducation.in के जरिए आवेदन करना होगा।
एक नजर में
कोर्स ट्यूशन फीस परीक्षा शुल्क (रुपये में)
बीकॉम 5,000 1,750
बीबीए 15,000 4,000
एमकॉम 8,000 2,000
एमबीए 25,000 4,000