फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू ने टाले निदेशकों के इंटरव्यू

Sun, 19 Oct 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्ध पांच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में निदेशक पद के लिए होने वाले इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से टाल दिए गए।
विज्ञापन


यूपीटीयू के रजिस्ट्रार पवन गंगवार की ओर से जारी किए गए आदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों में निदेशक पद के लिए टाले गए इंटरव्यू की नई तारीखें घोषित की गई हैं।

निदेशक पद के इंटरव्यू के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी भेज दी गई है। लखनऊ में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन नवंबर को होने वाले निदेशक पद का इंटरव्यू अब 10 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


इसी तरह मान्यवर कांशीराम इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इनफॉरर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी, अंबेडकरनगर में एक नवंबर को होने वाला साक्षात्कार अब 18 नवंबर को होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां मिली ये तारीखें

इसी तरह 27 अक्तूबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बांदा में निदेशक पद का साक्षात्कार 22 नवंबर को होगा।

वहीं, डॉ भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर में 30 अक्तूबर को होने वाला साक्षात्कार अब 15 नवंबर को होगा।

वहीं, मान्यवर कांशीराम इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफइन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आजमगढ़ का 31 अक्तूबर को होने वाला साक्षात्कार 29 नवंबर को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें