फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी नवंबर में इन पदों के परीक्षा परिणाम करेगा घोषित, अपडेटेड प्रगति रिपोर्ट जारी

Tue, 05 Nov 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की अपडेटेड प्रगति रिपोर्ट जारी की है। आयोग नवंबर में तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक परीक्षा- 2016 व नलकूप चालक सामान्य चयन-2016 का अंतिम चयन परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


आबकारी सिपाही-2016 की स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम भी देने की तैयारी है। इसी तरह तकनीकी सेवा भर्ती-2016, कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती-2016, अवर अभियंता व उप वास्तुविद भर्ती-2016 (द्वितीय) व कनिष्ठ सहायक भर्ती-2019 की लिखित परीक्षा अगले महीने दिसंबर में कराने की तैयारी है।

वनरक्षक  भर्ती-2019 की लिखित परीक्षा जनवरी 2020 में प्रस्तावित है। आयोग विधान भवन रक्षक व वन रक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का संस्तुति पत्र इसी महीने संबंधित विभागों को भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


संपन्न परीक्षाओं की उत्तर कुंजी तथा प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना की भी जानकारी साझा की गई है। आयोग ने सभी 26 भर्तियों की अपडेटेड स्थिति जारी की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें