फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी: 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी भर्ती परीक्षा, इन पदों के लिए हुआ था आयोजन

Sun, 22 Nov 2026 08:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए आयोजित परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा लखनऊ के 22 केंद्रों पर आयोजित की गई।
विज्ञापन
- फोटो : File photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। लखनऊ के 22 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 21806 अभ्यर्थियों में से 10988 ही शामिल हुए, जबकि 10818 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों के लिए 11781 में से 6211 और हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों के लिए 10025 में से 4 777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम थे। सभी केंद्रों पर 1200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। 136 मजिस्ट्रेट और करीब 2 500 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आयोग व जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की पहचान आधार, फोटो और बायोमेट्रिक के जरिये सत्यापित की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिये नकल रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए थे। आयोग के मुताबिक, परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें