उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। लखनऊ के 22 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 21806 अभ्यर्थियों में से 10988 ही शामिल हुए, जबकि 10818 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों के लिए 11781 में से 6211 और हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों के लिए 10025 में से 4 777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम थे। सभी केंद्रों पर 1200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। 136 मजिस्ट्रेट और करीब 2 500 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आयोग व जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई।
अभ्यर्थियों की पहचान आधार, फोटो और बायोमेट्रिक के जरिये सत्यापित की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिये नकल रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए थे। आयोग के मुताबिक, परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।