मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के युवाओं की भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के निर्देश का असर नजर आने लगा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन भर्ती परीक्षा 2016- द्वितीय के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 641 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 641 पदों की तुलना में 2226 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अर्ह (योग्य) घोषित किया है।
आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोग की हुई बैठक के बाद सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016- द्वितीय की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। आयोग ने 14 विभागों के 32 प्रकार के कुल 641 विज्ञापित पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।
इनमें अनारक्षित के लिए 356, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 167, अनुसूचित जाति के लिए 109 तथा अनुसूचित जानजाति के लिए 9 पद शामिल हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर विभागवार, पदवार व श्रेणीवार परिणाम घोषित किया है। कुल 2226 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया है। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि साक्षात्कार के कार्यक्रम की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को पद की अर्हता के अनुरूप वरीयता देनी होगी।
विभिन्न विभागों के इन पदों पर होगा चयन
अपर जिला सूचना अधिकारी (उर्दू), क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, छात्रावास अधीक्षक, प्रूफ रीडर, मोबिलिटी अध्यापक, सहायक भंडारी, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, कलाकार, अन्वेषक, व्यायाम प्रशिक्षक, सहायक अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह/बाल सदन, सहायक अधीक्षक बालिका राजकीय संरक्षण गृह, सहायक अधीक्षिका जिला शरणालय प्रवेशालय केंद्र, महिला क्राफ्ट टीचर, सहायक अध्यापक, पुस्तकालय सहायक, पर्यवेक्षक वर्ग-3, प्राविधिक पर्यवेक्षक, औद्योगिक सहकारी पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भौतिक, प्रयोगशाला सहायक रसायन, प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक कंप्यूटर फोरेंसिक, वैज्ञानिक सहायक भौतिक, वैज्ञानिक सहायक रसायन, वैज्ञानिक सहायक जीव विज्ञान, वैज्ञानिक सहायक कंप्यूटर फोरेंसिक, छात्रावास सहायक व पुस्तकालय अध्यक्ष।
यूपीएसएसएससी : 14 विभागों में होगी भर्ती
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन भर्ती परीक्षा 2016- द्वितीय में 14 विभागों के 32 तरह के पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए 641 पदों की तुलना में 2226 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अर्ह (योग्य) घोषित किया है।
इन पर चयन : अपर जिला सूचना अधिकारी (उर्दू), क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, छात्रावास अधीक्षक, प्रूफ रीडर, मोबिलिटी अध्यापक, सहायक भंडारी, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, कलाकार, अन्वेषक, व्यायाम प्रशिक्षक, सहायक अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह/बाल सदन, सहायक अधीक्षक बालिका राजकीय संरक्षण गृह, सहायक अधीक्षिका जिला शरणालय प्रवेशालय केंद्र, महिला क्राफ्ट टीचर, सहायक अध्यापक, पुस्तकालय सहायक, पर्यवेक्षक वर्ग-3, प्राविधिक पर्यवेक्षक, औद्योगिक सहकारी पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भौतिक, प्रयोगशाला सहायक रसायन, प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक कंप्यूटर फोरेंसिक, वैज्ञानिक सहायक भौतिक, वैज्ञानिक सहायक रसायन, वैज्ञानिक सहायक जीव विज्ञान, वैज्ञानिक सहायक कंप्यूटर फोरेंसिक, छात्रावास सहायक व पुस्तकालय अध्यक्ष।