अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक विशेष चयन-2017 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। महानिरीक्षक निबंधन के अधीन कनिष्ठ सहायक के रिक्त 115 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति जल्दी ही विभाग को भेजने की तैयारी है। आयोग से नए वर्ष की पहली सौगात एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को मिली है। विशेष चयन में इन्हीं वर्गों के पद रिक्त थे।
आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि कनिष्ठ सहायक के रिक्त 115 पदों पर लिखित परीक्षा, अर्हकारी टंकण परीक्षा, साक्षात्कार व शैक्षिक अर्हता के अंक के आधार पर चयन किया गया है। विशेष चयन में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के 16 व अन्य पिछड़ा वर्ग के43 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इन रिक्तियों में अनारक्षित के पद शामिल नहीं थे।
भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए निर्धारित चार पदों के सापेक्ष केवल एक अभ्यर्थी ही उपलब्ध हो पाया। ऐसे में इस श्रेणी के बकाया तीन पदों पर मूल मेरिट से अन्य अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। एक अभ्यर्थी का चयन औपबंधिक (प्रोविजनल) रूप से किया गया है। चयन परिणाम से संबंधित कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।
कटऑफ
एससी 71.50
एसटी 62
ओबीसी 78.50
क्षैतिज आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 75.50
दिव्यांगजन 67.00
भूतपूर्व सैनिक 75.00
महिला 77.00