फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokbhawan: यूपीएसएसएफ की पहली यूनिट ने संभाली लोकभवन की सुरक्षा, सीआईएसएफ की तर्ज पर हुआ गठन

Thu, 01 Sep 2022 12:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सरकारी भवनों व बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए गठित यूपीएसएसएफ की पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा संभाल ली है। इसे सीआईएसएफ की तर्ज पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
लोकभवन की सुरक्षा में तैनात स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थान जैसे लोकभवन, विधान भवन, एयरपोर्ट, न्यायालयों, मेट्रो व बडे़ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सरकार ने स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) गठित किया है। इसकी पांच यूनिट प्रदेश में तैयार हो गई हैं। पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस यह फोर्स सीआईएसएफ की तर्ज पर गठित की गई है, जिसको गिरफ्तारी का भी अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दूसरी बार सत्ता संभालने के साथ ही एक विशेष सुरक्षा दल के गठन का आदेश जारी किया था। इसे यूपीएसएसएफ नाम दिया गया था। इस विशेष दल का गठन पुलिस के विशेष अधिकारियों द्वारा किया गया है। यूपी पुलिस, आर्म्स फोर्स व पीएसी के चिह्नित जवानों को इसमें शामिल किया गया है। इनको सीतापुर में 90 दिन तक कमांडों की तरह ट्रेनिंग दी गई है। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स को लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर और सहारनपुर में तैनात किया गया है। वहीं छठीं यूनिट अयोध्या के लिए प्रस्तावित है। 

लोक भवन के तीन गेटों की सुरक्षा करेंगे
एडीजी पीएसी डॉ. केएस प्रताप कुमार के निर्देशन में ही स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स काम करेगी। पहले चरण में लोकभवन के गेट नंबर 3, 7 और 9 की सुरक्षा सौंपी गई है। हर गेट पर 4 सिपाही व एक एचसीपी को तैनात किया गया है। अगले चरण में प्रदेश के न्यायालयों व अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा भी एसएसएफ संभालेंगी। एक यूनिट में 75 टीमें है। प्रत्येक टीम में 24 जवान रखे गए हैं।
विज्ञापन


एमपी-5 गन से लैस रहेंगे जवान
स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को एके-47 का अपडेट वर्जन एमपी-5 गन दी गई है। वहीं स्कैनर व अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में वीआईपी की सुरक्षा कर सकें। इन जवानों को वीआईपी सुरक्षा के अलावा आम लोगों से किस तरह व्यवहार करना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें