फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट पर कब्जा न मिलने से परेशान मां-बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ

Thu, 20 Nov 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर एक मंत्री के घर के पास बुधवार सुबह मुनेश सिंह (55) और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों मथुरा जनपद के बरसाना राधा रानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मौके से पुलिस को एक बैग मिला। बैग में सल्फास के दो फटे हुए पाउच, एक मोबाइल और बलजीत की जेब से एक प्रार्थनापत्र मिला। उसमें इस बात का जिक्र था कि पांच लोगों ने प्लॉट व मकान दिलाने के नाम पर उन लोगों से 43 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेकर न मकान दिया और न ही प्लॉट की रजिस्ट्री की। प्रार्थनापत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पीड़ित ने मामले में शिकायत पहले भी की थी। शिकायत के बाद आरोपी उन लोगों को धमका रहे थे। अंत में जिक्र है कि वे लोग आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास खा रहे हैं। आत्महत्या के लिए पीड़ित ने पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

गौतमपल्ली इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया मथुरा पुलिस और बलजीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मथुरा पुलिस और परिजन लखनऊ आ रहे हैं।

गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए

गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए

गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें