फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 50 अभ्यर्थियों का टेक्नीशियन, ट्रेनी पद पर चयन

विज्ञापन
आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 50 अभ्यर्थियों को टेक्नीशियन व ट्रेनी के पद पर चुना। इन्हें 21 हजार रुपये महीना तक वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत हुए आयोजन में लखनऊ की टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी, गुजरात की इंडो ऑटो कंपानेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और लखनऊ की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शामिल हुई।

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि पंजीकृत 71 विद्यार्थियों में से 50 का चयन किया गया। इन्हें पद व योग्यता के आधार पर 14,863 से लेकर 21,000 प्रतिमाह तक वेतन के अलावा सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना कंपनी की ओर से दिया जाएगा। 26 नवंबर को आईटीआई अलीगंज परिसर में टाटा मोटर्स कंपनी लखनऊ की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी।

आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी।

आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी।

आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें