फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी रिजल्ट: संघर्ष कर बहराइच के टेंट कारोबारी के बेटे ने हासिल की 505वीं रैंक, इस तरह की तैयारी

Tue, 16 Apr 2024 09:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

UPSC Result: यूपी के बाराबंकी जिले में एक छोटे से टेंट कारोबारी के बेटे ने यूपीएससी में 505वीं रैंक हासिल की है। स्थानीय विधायक ने घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
बेटे की उपलब्धि पर पिता को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कहते हैं कि अगर आपके मन में सच्ची लगन व मेहनत करने का जज्बा हो तो संसाधनों की कमी भी आपकी सफलता को नहीं रोक सकती है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है बहराइच जिले के विशेश्वरगंज के ईश्वरनाथ पुरवा निवासी प्रिंस बाबू मिश्रा ने। जिन्होंने पिता के छोटे से टेंट कारोबार की सीमित आय में अपनी मेहनत के बल पर देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में 505वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। रिजल्ट आने के बाद से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन


विशेश्वरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत कंछर के मजरा ईश्वरनाथ पुरवा निवासी प्रिंस बाबू मिश्रा के पिता सुरेश चंद्र मिश्रा टेंट कारोबारी हैं। प्रिंस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलापुर में की है। उसके बाद हाईस्कूल की पढ़ाई उन्होंने बस स्टॉप पर स्थित सुरभि विद्या मंदिर व इंटर की परीक्षा राम प्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा पयागपुर से पास की। इसके बाद उन्होंने बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट लखनऊ से बीटेक करने के बाद दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।

विधायक पयागपुर ने घर पहुंच कर प्रिंस के पिता को दी शुभकामनाएं
प्रिंस के पिता सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते प्रिंस ने कोचिंग नहीं की और स्वयं व नोट्स के सहारे तैयारी की थी। बीते वर्ष भी वह कुछ अंकों से यूपीएससी की परीक्षा में चयनित होते-होते रह गए। प्रिंस के यूपीएससी की परीक्षा पास करने की जानकारी होने पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी भी उनके घर पहुंचे और पिता सुरेश का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पांच साल की तैयारी का मिला फल
यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले प्रिंस बाबू मिश्रा से उनकी तैयारी को लेकर जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्नातक के दौरान ही 2019 में उन्होंने तैयारी शुरू कर दी थी। इसके बाद से उन्होंने पांचवीं बार में सफलता मिली। प्रिंस ने बताया कि इस दौरान वह तीन बार मेंस की परीक्षा तक पहुंचे। बीते वर्ष उन्होंने इंटरव्यू दिया था, लेकिन फाइनल चयन नहीं हुआ। इस बार दूसरे इंटरव्यू में उनको सफलता मिली। बताते चलें कि प्रिंस को रैंक के आधार पर आईपीएस व आईआरएस मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें