लखनऊ। महिला टीम के बाद मेजबान उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप में जीत दर्ज करते हुए दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने बिहार को रोमांचक मैच में 41-37 से हराया।
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हाॅल में आयोजित चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की जीत में अविनाश ने सर्वाधिक 11 गोल दागने में सफलता हासिल की। उनका साथ देते हुए मनकेश ने नौ, विक्रांत ने आठ, प्रदीप व रजनीश ने चार-चार गोल करते हुए टीम को मजबूती दी। बिहार की ओर से शुभम व मुकेश ने 10-10 गोल दागे। इस मैच में मध्यांतर तक दोनों ही टीमें 19-19 से बराबरी पर थीं।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में ही पंजाब ने रोमांचक मैच में सीआईएसएफ के खिलाफ 37-35 से रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब से गुरिंदर ने सर्वाधिक 11 गोल किए। वहीं गौरव ने सात, जशमीत ने चार व संजू और जगमीत ने तीन-तीन गोल करने में सफलता हासिल की। सीआईएसएफ से संदीप ने सात, आमिर ने छह और अमित ने चार गोल किए।
एक अन्य मैच में सीआईएसएफ ने दमदार वापसी करते हुए जम्मू-कश्मीर को 42-33 से हराया। विजेता टीम की ओर से ब्रिटन व आमिर ने सर्वाधिक 10-10 गोल दागे। जम्मू-कश्मीर से नीरज व दलीप नौ-नौ गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिल्ली ने गुजरात को रोमांचक मैच में 35-34 से हराया।
एक अन्य मैच में सीआरपीएफ ने दिल्ली को 21-19 से मात दी। दूसरी ओर, राजस्थान ने बीएसएफ को 40-37 से और महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 35-31 से हराया। महिला वर्ग में राजस्थान ने पंजाब को 21-16 से हराया। राजस्थान से रुक्मिणी ने आठ व पूजा कंवर ने छह गोल किए। पंजाब से अर्शपीत कौर ने आठ गोल किए।
हैंडबाॅल चैंपियनशिप में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी व मौजूद दर्शक।