लखनऊ। गाजीपुर स्थित केशव कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान में फर्जी नोटरी बनाने का धंधा चल रहा था। शनिवार पुलिस ने छापा मारकर वहां से इंदिरानगर निवासी सीतानाथ और शक्तिनगर निवासी दीपक सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों स्टांप वेंडर हैं और स्टांप पर फर्जी मोहर व साइन बनाकर नोटरी कर रहे थे।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि सीतानाथ मूल रूप से ओडिश और दीपक सिंह वाराणसी के जनसा भिटकुटी सेेवापुरी का रहने वाला है। मौके से पुलिस को 10 रुपये के 112, 20 रुपये के आठ, 50 रुपये के 119, 500 रुपये के चार, 100 रुपये के 136 मैनुअल स्टांप, 10 के 171, 100 के 330, 20 रुपये के तीन ई स्टांप, सत्य प्रकाश के साइन किए हुए 15 नोटरी के पेपर, आरसी वर्मा नाम के सादे 170 नोटरी, 12 मोहर, दो लैपटॉप और दो प्रिंटर मिले। आरोपी सीतानाथ के खिलाफ पहले से गाजीपुर थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।