फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मुकाबले जीतकर यूपी की मानसी क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने योनेक्स सनराइज अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने कोर्ट पर दमदार खेल के साथ उम्दा स्मैश का नजारा पेश करते हुए आज लगातार दो जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मानसी सिंह ने प्री क्वार्टर फाइनल में 16वीं वरीय महाराष्ट्र की श्रुति मुंडाडा को 21-13, 21-12 से शिकस्त दी। इससे पहले उन्होंने दूसरे राउंड में केरल की पवित्रा नवीन को 21-9, 21-9 से हराया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में 13वीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह का सफर प्री क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। अमोलिका को प्री क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा ने 21-11, 21-11 से हराया।

इससे पूर्व अमोलिका ने दूसरे राउंड में मध्य प्रदेश की माही पंवार को 21-18, 21-2 से मात दी थी। प्रतियोगिता के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में यूपी के अभ्यांश सिंह व क्वालीफायर यूपी के अंश विशाल गुप्ता हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें