फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काकोरी थाना परिसर में हंगामा करते कई संगठन के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में मंदिर में बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार के आरोप के मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित कई पासी संगठनों ने बुधवार को काकोरी कोतवाली पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचा रही है।
विज्ञापन

सुहेलदेव आर्मी और राष्ट्रीय कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने पहले ही सोशल मीडिया से कस्बे के स्कूल के पास बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। दोपहर 12:20 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार और अनोद कुमार के नेतृत्व में 800 से अधिक लोग कोतवाली परिसर पहुंचे और गेट पर धरना दिया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।
बढ़ते तनाव को देखकर काकोरी, दुबग्गा, पारा और मानकनगर व अन्य कई थानों की फोर्स व पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई। एसीपी काकोरी शकील अहमद, एसीपी एलआईयू अवधेश चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कई बार दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे। साढ़े चार घंटे तक चला यह हंगामा तब शांत हुआ जब अधिकारियों ने आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट की जांच सीएमओ स्तर से कराने का आश्वासन दिया।
अफसरों ने कहा कि जांच में रिपोर्ट फर्जी या भ्रामक पाई गई तो आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें