फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली के लिए बवाल...ऑपरेटर को बंधक बनाकर ले गए, दो घंटे बाद छोड़ा

विज्ञापन
आरडीएसओ उपकेंद्र पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली संकट पर रविवार आधी रात को चौक के विक्टोरिया और आरडीएसओ उपकेंद्र पर बवाल हुआ। एक फेज की बिजली न आने से नाराज लोग आरडीएसओ उपकेंद्र पहुंचे और ऑपरेटर से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करवाई। इसके बाद उसे बंधक बनाकर साथ ले गए। यह देख बाकी कर्मचारी भाग निकले। विक्टोरिया उपकेंद्र का भी घेराव कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि रविवार रात एक बजे आरडीएसओ उपकेंद्र से जुड़ी राम स्वरूप कॉलोनी के पास लगे 630 केवीए ट्रांसफार्मर से एक फेज की बिजली बंद हो गई। इस पर फीडर से ट्रांसफार्मर को अलग करने के लिए सप्लाई बंद की गई तो दोपहिया वाहनों से 40-50 लोग पहुंच गए। गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने ऑपरेटर राहुल से सभी फीडरों की बिजली बंद कराई, जिससे 10 हजार घरों में अंधेरा छा गया। लोगों का गुस्सा देख बाकी कर्मचारी भाग निकले। ऑपरेटर राहुल को बंधक बनाकर लोग अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी पर पुलिस और अधिकारी उपकेंद्र पहुंचे। इसके बाद रात दो बजे उन इलाकों की बिजली चालू कराई जा सकी, जिनकी सप्लाई जबरन बंद कराई गई थी। फिर ट्रांसफार्मर सही करने का काम शुरू हुआ, जो रात तीन बजे पूरा हो सका। इसके बाद राम स्वरूप कॉलोनी की बिजली आने पर लोगों ने ऑपरेटर को छोड़ा।

चौक उपकेंद्र से भागे कर्मचारी
चौक के विक्टोरिया उपकेंद्र से जुड़े ज्यादातर इलाकों में रविवार रात 11 बजे बिजली गुल हो गई। गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने जेई, एसडीओ और एक्सईएन को कॉल किया, पर किसी ने रिसीव नहीं किया। इससे भड़के सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा उपकेंद्र पर फूट पड़ा। लोग इंजीनियरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र का घेराव कर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। इससे सहमे ऑपरेटर सहित सभी कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन


कर्मियों ने बताया कि सोंधीटोला, मंसूरनगर, पुलगामा, अशर्फाबाद, अकबरीगेट सहित आसपास के इलाकों की बिजली ठप होने से पांच हजार से ज्यादा घरों में अंधेरा छा गया। उधर, न तो एसडीओ और न ही एक्सईएन कॉल का जवाब दे रहे थे। जेई ने तो मोबाइल बंद ही कर लिया। रात एक बजे तक बिजली चालू न होने से भड़के लोग उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। इससे सहमे ऑपरेटर व कर्मचारी भाग गए। चौक पुलिस के उपकेंद्र पर पहुंचने पर कर्मचारी लौटे और काम शुरू किया। पुलिसकर्मियों की निगरानी में काम चला, तब रात दो बजे बिजली चालू हुई। तब तक लोग उपकेंद्र के सामने धरना देकर बैठे रहे और पुलिस निगरानी करती रही। अधीक्षण अभियंता केके चौधरी ने बताया कि बिजली चालू कराने के लिए उन्हें मौके पर पहुंचना पड़ा।



पाल तिराहा उपकेंद्र पर भी हंगामा

तालकटोरा थाने के पास रविवार रात 12 बजे एबीसी में आग लगने से 50 घरों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं की शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो रात एक बजे 60-70 लोग उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। इस पर कर्मचारियों ने उपकेंद्र का गेट अंदर से बंद कर लिया, जिससे लोग लौट गए। एबीसी सोमवार को दुरुस्त की गई।
विज्ञापन








यहां भी बिजली के लिए तरसे लोग



- जीपीआरए उपकेंद्र के अलकापुरी में रविवार रात एबीसी टूटने से 45 घर की बिजली प्रभावित रही।

- आदिल नगर में ओवरलोडिंग के कारण बार-बार फ्यूज उड़ने से 100 घरों में छाया रहा अंधेरा।

- बादशाहबाग, अयोध्या रोड सहित आसपास के इलाके में दो घंटे तक बाधित रही बिजली।

- विरामखंड पांच में एबीसी की लाइन में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें