फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक के भीतर हंगामा, दो घंटे प्रदर्शन

विज्ञापन
बैंक के भीतर हंगामा, दो घंटे प्रदर्शन।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में करोड़ों रुपये के एफडी घोटाले से आक्रोशित खाताधारकों ने बुधवार को बैंक के अंदर प्रदर्शन किया। पुलिस ने खाताधारकों को बैंक परिसर से बाहर निकाला तो वे बैंक के बाहर प्रदर्शन करने लगे। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन कर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ देर बैंक का कामकाज भी ठप रहा।
विज्ञापन


मोहानरोड चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि बैंक मित्र शिवा राव और उसके साथी दीपक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रीजनल ऑफिस से मदद मांगी गई है। जल्द ही सबूत जुटाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सलेमपुर पतौरा निवासी अरविंद कनौजिया की 32 हजार रुपये की एफडी जांच में फर्जी निकली है। एमएसडब्ल्यू अंतिम वर्ष के दिव्यांग छात्र संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने आठ हजार रुपये आरोपी शिवा को जमा करने के लिए दिए थे, लेकिन खाते में मात्र 15 रुपये ही मिले। आलमनगर निवासी सोनी गुप्ता ने दो लाख रुपये की एफडी कराई, जो फर्जी निकली, जबकि 50 हजार रुपये गायब हो गए। लालबाग रमना निवासी सिलू यादव की 50 हजार की एफडी फर्जी निकली और तीन लाख रुपये खाते से गायब हो गए। भरोसा गांव निवासी टिंकू के दो लाख रुपये फर्जी एफडी के जरिए हड़प लिए गए। फतेहगंज निवासी सोहन के 17 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी शिवा राव और दीपक की अर्जित संपत्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य संलिप्त बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की भी जांच चल रही है।

बैंक के भीतर हंगामा, दो घंटे प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें