फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदाता सूची अपडेट कराने पहुंचे मतदाताओं का हंगामा

विज्ञापन
विकास भवन पहुंचे मतदाता।
विज्ञापन
लखनऊ। मतदाता सूची अपडेट कराने पहुंचे अकबरपुर के लोगों ने मंगलवार को जीडी गोयनका स्कूल में हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बेकाबू होता देख बीएलओ ने स्कूल गेट पर ताला लगवा दिया। बाद में स्कूल स्टाफ ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन


बसंतकुंज में शिफ्ट किए गए अकबरपुर क्षेत्र के लोगों के नाम अब भी पुराने क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं। एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने पर वे इसे बदलने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। उनकी शिकायत है कि बीएलओ उनके घर नहीं पहुंचे रहे। ऐसे में उन्हें बीएलओ के पास जाना पड़ रहा है।

सोमवार को बीएलओ ने मतदाताओं को विकास भवन बुलाया था। करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे अधिकतर लोगों को वहां निराशा हाथ लगी थी। ऐसे में मंगलवार को वे फिर सुबह 10 बजे ही विकास भवन पहुंच गए, लेकिन वहां कोई बीएलओ मौजूद नहीं था। वहां मतदाताओं को बताया गया कि अकबरपुर का पुराना बूथ जीडी गोयनका स्कूल रहा है, इसलिए बीएलओ वहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सभी मतदाता जीडी गोयनका स्कूल पहुंच गए, मगर वहां 2003 की पुरानी मतदाता सूची ढूंढने से लेकर फॉर्म लेने तक में दिक्कतें आईं। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बीएलओ सुरेंद्र कुमार ने स्कूल गेट पर ताला लगा दिया। कुछ देर बाद स्कूल स्टाफ की मदद से वह बाहर निकल गए।



मेरे पास करीब 1200 मतदाताओं की सूची अपडेट करने का काम है। इसके लिए हम जीडी गोयनका स्कूल पहुंचे थे, लेकिन मतदाताओं की भीड़ पहले अपना काम कराने के लिए दबाव बना रही थी। देरी होने पर वे गाली-गलौज और झगड़े पर उतर आए। हालात देखते हुए मुझे सुपरवाइजर को सूचना देकर गेट बंद कराना पड़ा। बाद में स्कूल स्टाफ ने मुझे किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन


- सुरेंद्र कुमार, बीएलओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें