उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। डीजीपी एके जैन ने पेपर लीक होने की पुष्टि की है।
परीक्षा के लिए राजधानी में 148 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में राजधानी के इन केंद्रों पर लगभग 70 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होनी थी।
सुबह यूपी पीसीएस का पेपर लीक होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीजीपी एके जैन ने पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी है।
बताया कि सीएम और चीफ सचिव ने पेपर कैंसिल करने की सिफारिश कर दी है। जांच के लिए एसटीएफ की टीम लगाई गई है। खबर है कि पेपर 5 लाख रुपये में बिके हैं।