फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी फोटो और वीडियो की अपलोड

Mon, 01 Dec 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह ने आलमबाग के न्यू सरदारी खेड़ा निवासी प्रवीन बजाज पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी फोटो और वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। विजय ने कृष्णानगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरोगा के मुताबिक कुछ समय पहले उन्हें साइबर पुलिस पोर्टल नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) के जरिये टिप लाइन रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी संबंधित अश्लील सामग्री भेजने और अपलोड करने की बात लिखी थी। जांच करने पर पता चला कि प्रवीन ने बच्चों से जुड़े चार अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। आरोपी ने अपलोड करने के लिए एक मेल आईडी का प्रयोग किया था। जांच पूरी होने पर उन्होंने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें