फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने विभूतिखंड पुलिस के सहयोग से शहीद पथ के पास रविवार को तस्करी के तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार, 5500 ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल फोन और 8900 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


एएनटीएफ के उप निरीक्षक रमेश राम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बाराबंकी के जैतपुर उस्मा टिकरा गांव निवासी अनस और उसके ससुर नासिर अली व गोसाईंगंज के तिकनिया मऊ गांव निवासी मोहम्मद अर्सलान शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे लोग बाराबंकी से मादक पदार्थ खरीद कर लाए थे और उसे बेचने की फिराक में थे। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में बाराबंकी के रहने वाले एक आरोपी का नाम भी पता चला है, जिनसे आरोपी हेरोइन खरीद कर लाते थे। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें