फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एयरोस्पेस, रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति की नोडल एजेंसी बना यूपीडा, एसओपी जारी

Thu, 05 Jun 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने 'एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2024' की मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है। इससे राज्य के छह डिफेंस नोड विकास के केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेंस एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।

विज्ञापन


इसके तहत राज्य के 6 डिफेंस नोड अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट विकास के केंद्र बनेंगे। इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हो।

सरकार ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल एजेंसी नामित किया है। यह नीति न सिर्फ ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें