नवंबर में त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही शहर में लाइट, कैमरा, एक्शन का दौर एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।
यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म के कलाकार एक बार फिर नगर की तमाम लोकेशन पर टेक-रीटेक में शहरियों को यहां-वहां दिखाई देंगे।
पढ़िए- जानिए, बैडमैन ने क्यों लिया 'गे' का गेटअप
फिल्म का मुख्य किरदार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा निभा रही है। इसके साथ ही परिणीति राजधानी में यशराज बैनर के साथ हैट्रिक भी पूरी करेंगी। इसके लिए प्रोडक्शन टीम बीते दिनों लोकेशन भी देख चुकी है।
देखे जा रहे हैं लोकेशन
सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल अक्तूबर में ही शुरू हो होता, लेकिन त्योहारी सीजन के चलते इसे टाल दिया गया। अब ये शूटिंग नवंबर में शुरू होगी।
प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी पिछले दिनों शहर में सिसगोमती और ट्रांसगोमती की लगभग 15 से अधिक लोकेशन देख चुके हैं।
पढ़िए- 'मैं तो एक घोड़ा हूं, बस ट्रैक पर दौड़ना जानता हूं'
वे लोकेशन दशहरे के बाद फाइनल होगी। फिल्म का नाम और लीड हीरो का नाम भी अभी सीक्रेट है। फिल्म में ‘इश्कजादे’ की पुरानी स्टारकास्ट के कई सदस्य भी दिखने की उम्मीद है। नगर के भी कई रंगकर्मियों ने बीते दिनों छिटपुट रोल के लिए मुंबई में ऑडिशन भी दिया है।
परिणीति जमाएंगी हैट्रिक
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस फिल्म से राजधानी में फिल्म शूटिंग की हैट्रिक करने की तैयारी में है। ये उनकी यशराज बैनर के साथ लगातार तीसरी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने लखनऊ में ही की।
इससे पहले वे यहां बैनर के साथ लेडीज वर्सेज रिकी बहल, इश्कजादे की शूटिंग कर चुकी है। अब इस फिल्म से वे हैट्रिक पूरी करेंगी।
लखनऊ की ताजातरीन खबरों के लिए यहां आएं...