फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएटीएस ने अवैध असलहा सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 05:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी गुड्डू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर और यूपीएटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता मिली है। दोनों ने आरोपी गुड्डू उर्फ संजय राठी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। वह इटावा के बुढ़ाना का रहने वाला है। गुड्डू पर आरोप है कि वह खालिस्तान समर्थक आरोपियों को अवैध असलहे सप्लाई करता था। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो पिस्तौल .32 बोर, तीन मैजगीन, नौ कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किया गया। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने जानकारी दी कि गुड्डू अमृतसर के भी कई अपराधियों को 30-35 अवैध पिस्तौल सप्लाई कर चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें