फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए-2 की गलतियों से हारी कांग्रेस: जनार्दन

Sun, 11 Jan 2015 12:35 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि यूपीए-2 की गलतियों के कारण ही कांग्रेस की यह दुर्दशा हुई है। अब हमें इसे दोहराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि कांग्रेस संगठन कमजोर जरूर हुआ है लेकिन जो लोग यह सोच रहे हैं कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी तो यह गलत है। कांग्रेस कभी भी खत्म होने वाली पार्टी नहीं है।

कांग्रेस महासचिव शनिवार को निजी दौरे पर लखनऊ आए थे। वह कुछ समय के लिए प्रदेश कांग्रेस दफ्तर भी पहुंचे। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश की जरूरत है। भविष्य में कांग्रेस मजबूती से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर संशय के प्रश्न पर जनार्दन द्विवेदी ने कहा, राहुल ही अगले अध्यक्ष होंगे। जब भी सोनिया गांधी यह पद छोड़ेंगी, राहुल गांधी ही इसे संभालेंगे।

उन्होंने कहा, संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कई तरह से प्रयास कर रही है। खुद राहुल गांधी संगठन की मजबूती के लिए सैकड़ों बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन

पार्टी का पूरा जोर संगठन की मजबूती पर

जनार्दन के अनुसार, पार्टी का पूरा जोर संगठन को मजबूत बनाने पर है। जनता को शीघ्र ही इसका परिणाम दिखेगा। केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह के काम कर रही है उससे जनता परेशान होने लगी है। एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

एनडी तिवारी से मिले जनार्दन
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से मिलने लखनऊ आए थे। उन्होंने माल एवेन्यू स्थित तिवारी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। द्विवेदी ने बताया कि एनडी तिवारी से उनके संबंध काफी पुराने हैं।

जैसे ही उन्हें उनकी खराब तबीयत की जानकारी मिली वे उनका कुशलक्षेम पूछने आ गए। एनडी तिवारी ने कहा कि जनार्दन द्विवेदी मेरे छोटे भाई की तरह हैं।

उन्होंने कई वर्षों तक मेरे साथ काम किया है। इस दौरान तिवारी की पत्नी डॉ. उज्जवला तिवारी व पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें