फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हैप्पी होली' बोलने पर युवक की हत्या, नाराज परिजनों ने दुबग्गा थाना घेरा; कई थानों की फोर्स पहुंची

Wed, 04 Mar 2026 09:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में होली मिलन समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में युवक सूरज रावत की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लखनऊ में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया कॉलोनी में रंजिश में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे होली मिलन समारोह के दौरान पड़ोसी को हैप्पी होली बुलाने से नाराज पेंटर कारीगर सूरज रावत (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन घंटे जमकर बवाल काटा। मौके पर नाका, काकोरी और पारा समेत कई थानों की पुलिस परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही। 

विज्ञापन


पेट में चार बार चाकू से हमला कर दिया

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, सूरज रावत मकान के सामने रहने वाले मोहित तिवारी से मामूली कहासुनी होने के बाद नाराज बहन शिवानी तिवारी ने सूरज के पेट में चार बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने दुबग्गा थाने का घेराव कर नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

काफी समझाने-बुझाने के बाद माने

काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को शांत कराया जा सका। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूरज रावत एक मेहनती युवक था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। 

परिवार में उसके पिता राजेंद्र, छोटा भाई शिवा हैं, जबकि उसकी मां का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की मौत से घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में एहतियातन पुलिस निगरानी बाधा दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें