फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीएससी का पेपर खराब होने पर युवक नदी में कूदा, स्कूटी-कपड़े पोस्टमार्टम हाउस पर रखे; पैदल पुल तक गया

Mon, 25 May 2026 06:50 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उन्होंने मां से इस बात का जिक्र किया था। मां ने उनको समझाया भी था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्रखर स्कूटी लेकर घर से निकले।
विज्ञापन
नदी में कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी का पेपर खराब होने से परेशान हुसैनाबाद राजकीय इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल सुष्मलता पाल के बेटे प्रखर पाल (26) ने सोमवार सुबह पक्के पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से दोपहर को प्रखर का शव नदी से बरामद किया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि आलमबाग के जयप्रकाश नगर निवासी सुष्मलता के बेटे प्रखर ने रविवार को यूपीएससी का पेपर था। उनका बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में सेंटर गया था। सुष्मलता की बेटी के देवर प्रदीप ने बताया कि प्रखर का पेपर कुछ खराब हुआ था। 

उन्होंने मां से इस बात का जिक्र किया था। मां ने उनको समझाया भी था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्रखर स्कूटी लेकर घर से निकले और हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के पास बने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्कूटी खड़ी की और कपड़े उतार कर रख दिए।

विज्ञापन

पक्के पुल तक पैदल पहुंचे और लगा दी छलांग

पोस्टमार्टम हाउस पर स्कूटी खड़ी करने और कपड़ा उतारने के बाद प्रखर कुछ दूरी पर स्थित पक्के पुल पहुंचे और वहां से नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब प्रखर को नदी में कूदते देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पाकर मौके पर चौक पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस ने गोताखोरों को प्रखर की तलाश में लगाया। कुछ ही देर में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से प्रखर की तलाश शुरू की और दोपहर दो बजे उनका शव नदी से बरामद किया गया।

 



 
विज्ञापन

प्रखर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रोते हुए पहुंची मां, शव देख हुई बेसुध

बेटे प्रखर के नदी में कूदने की खबर पाकर मां सुष्मलता रोते हुए घटनास्थल पर पहुंच गईं। उनके साथ कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। दोपहर को जब बेटे का शव नदी से निकाला गया तो बेटे की लाश देखते ही वह बेसुध हो गईं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उनको संभाला।

मां के लिए छोड़ दी थी नौकरी

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रिश्तेदार प्रदीप ने बताया कि प्रखर ने बिहार के बोधगया स्थित आईआईएम से पढ़ाई थी। इसके बाद पुणे में नौकरी ज्वाइन की थी। उनके पिता विष्णु गोपाल पाल सूचना विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर थे। 

कोविड में उनकी मौत हो गई थी। इसके चलते प्रखर नौकरी छोड़कर मां की वजह से लखनऊ आ गए थे और यूपीएससी की तैयारी करने लगे थे। प्रखर के परिवार में मां के अलावा बहन प्रगति पाल हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें