फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे योगी, अभ्यर्थियों ने हाईवे किया जाम; करंट देकर पति को मार डाला

Mon, 25 May 2026 06:06 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, अपर्णा समेत परिवार के सदस्यों से मिले

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की  तेरहवीं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर

 

महाराजपुर हाइवे पर लगा जाम - फोटो : amar ujala

कानपुर में SSC GD पेपर लीक होने का आरोप; अभ्यर्थियों ने महाराजपुर हाईवे किया जाम

कानपुर में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद रविवार को जमकर बवाल हो गया। सरसौल क्षेत्र के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पेपर बांटने और धांधली की खबर जैसे ही बाहर आई, अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर उग्र प्रदर्शन करते हुए महाराजपुर हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

योगी ने की राज्य कर विभाग की समीक्षा, बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने में राज्य कर विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और विभाग को राजस्व वृद्धि के साथ विश्वास आधारित प्रशासन का मॉडल प्रस्तुत करना होगा। पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पंचायत चुनाव। - फोटो : संवाद

पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही रहेंगे प्रशासक, सीएम योगी ने दी मंजूरी

यूपी में पंचायत चुनाव होने के तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक बने रहेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। इसे लेकर ग्राम प्रधान संगठनों ने भी मांग की थी कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव होने पर वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासन चलाने की अनुमति दी जाए। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी में एक और पति का कत्ल: करंट के झटके दिए, पिलाया जहर

उत्तर प्रदेश में अफेयर में एक और पति की बलि दी गई है। मुरादाबाद से रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और अपनी बहन के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपियों ने पहले उसे करंट लगाया था, इसके बाद उसे जहर दे दिया। आरोपियों ने क्रूरता से उसे मौत दी। 

दरअसल, मृतक पवन कुमार ठाकुर को मारने के लिए पत्नी आंचल ने बहन शिखा के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले साजिश रच ली थी। शनिवार का दिन तय कर दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को पहले ही बुला लिया था। शाम को घर में घुसते ही पवन को बंधक बनाकर डंडों के पीटा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी जीनत रूबियो के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पहुंचे। भीषण गर्मी के बीच हुए इस दौरे में उन्होंने मुगलकालीन इस ऐतिहासिक स्मारक की खूबसूरती की जमकर सराहना की और इसे 'दुनिया के प्रेम के अनमोल खजानों में से एक' बताया।

मार्को रूबियो भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार से ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित होटल तक पहुंचे और फिर गोल्फ कार्ट के जरिए स्मारक परिसर में दाखिल हुए। उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें