फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मकान मालिक मेरा यौन शोषण करता है' लिखकर युवती ने दी जान; छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Thu, 30 Jul 2026 05:47 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कृष्णानगर में किराए पर रहने वाली युवती ने मकान मालिक पर यौन शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जान दे दी। पुलिस को छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला। युवती की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर एम-1 में किराए पर रहने वाली 42 वर्षीय युवती ने मकान मालिक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के यौन शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में युवती ने मकान मालिक पर यौन शोषण, मारपीट और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह चार साल इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के मकान में बतौर किराएदार रह रही थी। दुकानदार की ग्राउंड फ्लोर पर ही दुकान है। पास में ही उसका घर है। 

युवती की छोटी बहन के अनुसार बुधवार वह लोग बहन को फोन कर रहे थे, पर संपर्क नहीं हो सका। रात करीब आठ बजे वह लोग बहन से मिलने उसके घर पहुंचे तो बहन का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर कृष्णानगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा होते हुए प्यार के जाल में फंसाकर किया शोषण

युवती की छोटी बहन का आरोप है कि आरोपी दुकानदार शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने के बावजूद उनकी बहन को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह बहन का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण करने लगा। छानबीन के दौरान पुलिस को युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला।

सुसाइड नोट में उसने मकान मालिक की प्रताड़ना का जिक्र किया था और उसका अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि युवती की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें