फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यों के चुनाव में योगी की रही डिमांड, महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सहयोगी दलों के लिए भी मांगे वोट

Mon, 18 Nov 2024 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी की डिमांड राज्यों के चुनावों में खूब रही। भीड़ के लिहाज से महाराष्ट्र की सभाएं सफल रहीं। उन्होंने भाजपा के अलावा सहयोगी दलों के लिए भी वोट मांगे। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी उपचुनाव, झारखंड व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 13 दिन तक प्रचार किया है। इस दौरान उन्होंने 37 जनसभाएं व दो रोड शो किए। यूपी उपचुनाव में उन्होंने पांच दिन तक प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। फूलपुर, मझवां, खैर व कटेहरी में सीएम की 2-2 रैली हुई। वहीं गााजियाबाद व सीसामऊ में रैली व रोड शो किया। कुंदरकी, करहल व मीरापुर में सीएम योगी ने भी एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।

विज्ञापन


बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सीएम योगी ने चार दिन में 13, जबकि महाराष्ट्र में 11 रैली की। उन्होंने 5 नवंबर को झारखंड से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था और 18 नवंबर को यहीं से चुनावी रैली का समापन भी किया। यूपी में योगी ने पांच दिन में 15 चुनावी कार्यक्रम किए। जिसमें 13 रैली व दो रोड शो शामिल हैं। उन्होंने 8 नवंबर को मीरापुर में रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल, कुंदरकी से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर व गाजियाबाद में संजीव शर्मा के लिए रैली की। 

वहीं 9 नवंबर को खैर, सीसामऊ व करहल पहुंचे। खैर से सुरेंद्र दिलेर, सीसामऊ से सुरेश अवस्थी और करहल से अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। इसके अलावा 10 नवंबर को कटेहरी, मझवां व फूलपुर में चुनावी रैली की। फूलपुर से दीपक पटेल भाजपा प्रत्याशी हैं। तत्पश्चात 15 नवंबर को सीएम ने कटेहरी से धर्मराज निषाद व मझवा से सुचिस्मिता मौर्य के लिए फिर जनसभा की। वहीं 16 नवंबर को फूलपुर व खैर में जनसभा तथा सीसामऊ व गाजियाबाद में रोड शो में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा रही डिमांड

रैली को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी की झारखंड में प्रचार के लिए खासी डिमांड रही। महाराष्ट्र में चार दिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, एनसीपी-अजीत पवार गुट व आरपीआई) के पक्ष में प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने 11 रैली कर लोगों से महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सीएम ने 6 नवंबर को महाराष्ट्र में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। तत्पश्चात 12, 13 और 17 नवंबर को भी महाराष्ट्र जाकर प्रचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें