जिला प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान की जानकारी सभी संबंधित क्षेत्रों तक तत्काल पहुंचाई जाएगी। इसके लिए व्हॉट्सएप ग्रुप, दूरभाष और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा ताकि बस संचालन प्रभावित न हो।
श्रद्धालुओं के सहयोग और सुचारु संचालन पर रहेगा फोकस
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निगम की बसों के कारण कांवड़ यात्रा किसी भी स्थिति में बाधित न हो। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर ही बसों का संचालन कराया जाएगा।