फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी के लिए घरवाले नहीं हुए तैयार तो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी, फंदे पर लटके मिले शव

Sun, 26 Jul 2026 12:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के तेलीबाग में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी करना चाहते थे पर लड़की लड़के की बुआ की बेटी थी इसलिए परिजन तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
मृतक अनिकेत व अंजलि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई की न्यू बलदेव विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। अनिकेत (21) और अंजलि (18) शादी करना चाहते थे। रिश्ते में भाई-बहन लगने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिससे नाराज होकर दोनों ने खुदकुशी की।
विज्ञापन


मूलरूप से शाहजहांपुर निगोही रीवा गांव के अनिकेत छह साल से परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह फॉल्स सीलिंग का काम करते थे। उनका तीन साल से नोएडा के खोड़ा कॉलोनी निवासी बुआ की बेटी अंजलि से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

अनिकेत के भाई अमन ने बताया कि अनिकेत 23 जुलाई को अहमदाबाद नौकरी के बहाने घर से निकले। वह अहमदाबाद न जाकर नोएडा में बुआ के घर अंजलि के पास पहुंच गए। अनिकेत अंजलि को लेकर अयोध्या पहुंचे। जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंचे और शनिवार को दोनों को खोज लिया। परिजनों ने दोनों को समझाया और इटावा में अनिकेत की दूसरी बुआ के घर चलकर बातचीत करने के लिए कहा। अनिकेत और अंजलि इसके लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


चलती ट्रेन से कूदकर भागे दोनों
अमन के अनुसार, परिजन दोनों को लेकर अयोध्या से ट्रेन से कानपुर पहुंचे। कानपुर से इटावा जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी। चलती ट्रेन से अनिकेत और अंजलि दोनों कूद गए। इसके बाद दोनों ने मोबाइल फोन बंद किए और कानपुर से पीजीआई न्यू बलदेव विहार कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। अनिकेत ने चाबी से ताला खोला और पहली मंजिल के कमरे में पंखे से अलग-अलग दुपट्टों के सहारे फंदा लगा लिया। रात करीब एक बजे अनिकेत के परिजन घर पहुंचे तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। अनिकेत के परिवार में पिता राम अवतार, मां संध्या देवी, भाई अमन, भाभी और शादीशुदा बहन हैं। वहीं अंजलि के पिता की मौत हो चुकी है। उनके परिवार में मां दानवती और भाई सूरज व सुनील हैं। दानवती प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं।

विज्ञापन

मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिए गए

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआती छानबीन में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।

अनिकेत की बहन से अंजलि के भाई ने किया था प्रेम विवाह
अनिकेत और अंजली के परिवार में मनमुटाव सात साल से चल रहा था। सात साल पहले अंजलि के भाई सुनील ने अनिकेत की बहन सलोनी से प्रेम विवाह किया था। इससे दोनों परिवार नाखुश थे। वक्त के साथ दोनों परिवार में मनमुटाव कुछ कम हुआ था। तीन साल से अनिकेत और अंजलि के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार किसी भी हाल में इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें