फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी ने किया था वोटर लिस्ट में 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का दावा; जजों के पैनल ने मांगे सबूत

Sat, 21 Nov 2026 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने यूपी की वोटर लिस्ट से  1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का दावा किया था। अब इस पर जजों के पैनल ने सबूत मांगे हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी ने की थी वोट कटने की बात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जजों के एक पैनल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम हटाए जाने के उनके बयान के समर्थन में सबूत और आंकड़े मांगे हैं। पैनल ने शनिवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस दावे से जुड़ी जानकारी जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाला यह स्वतंत्र आयोग मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जांच कर रहा है। इसका गठन लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन (एलएएफसी) की पहल पर किया गया है। 

एलएएफसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, आयोग ने योगी से उनके सार्वजनिक बयान के समर्थन में कोई भी संबंधित दस्तावेज या आंकड़े देने को कहा है। आयोग यह जानना चाहता है कि क्या एसआईआर के दौरान नाम हटाने की प्रक्रिया में कोई ऐसी कमी रही, जिसके कारण इतने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। पैनल ने कहा कि वह उपलब्ध कराई गई जानकारी की पूरी स्वतंत्रता और निष्पक्षता से जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें