फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

Tue, 25 Aug 2026 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

yogi cabinet meeting: यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। इस बैठक में दरोगा और सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ कई प्रस्ताव पास हो सकते हैं। 
विज्ञापन
योगी कैबिनेट की बैठक आज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है। इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। जनकल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। पुलिस में दरोगा और सिपाही के पद पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती के आवेदकों को दौड़ परीक्षा से राहत मिल सकती है। बैठक में निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, परिवहन व जनकल्याण से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।

विज्ञापन

3572 नवनियुक्त युवाओं को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

3572 नवनियुक्त युवाओं को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्रलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसमें कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिव शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर हर जिले में रखें पर्याप्त व्यवस्था : ब्रजेश पाठक

 प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण को स्वाइन फ्लू की स्थिति की लगातार समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी जिलों में संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों पर नजर रखने, उनकी नियमित निगरानी और जरूरत के अनुसार तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अस्पतालों में जांच, उपचार और उपलब्ध संसाधनों की भी लगातार समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा।

मौसमी बुखार को लेकर भी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुखार के मरीजों की आवश्यक जांच और समुचित उपचार, आपातकालीन सेवाओं का निर्बाध संचालन, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों और स्टाफ की पर्याप्त मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें