फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कृषि विकास पर कार्यशाला 17 नवंबर से, कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने पर होगा मंथन

Thu, 13 Nov 2025 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में कृषि विकास 17 नवंबर से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में डिजिटल एग्रीकल्चर और कृषि में एआई के प्रयोग पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में 17 नवंबर को विकसित कृषि अभियान की शुरुआत होगी। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में कृषि के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कृषि विश्विद्यालयों के कुलपति और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। वे अपने सुझाव देंगे। भविष्य की कृषि रूपरेखा पर सुझाव लेंगे। उन्होंने बताया कि 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में कृषि की हिस्सेदारी बढ़ेगी। खेती में तकनीक का प्रयोग बढ़ाया जाएगा। क्लस्टरवार खेती की जाएगी। जिस तरह से जलवायु परिवर्तन होगा उसी तरह से संबंधित क्षेत्र में खेती कराई जाएगी। बीज उत्पादन पार्क का निर्माण हो रहा है। इसका भी फायदा किसानों को मिलेगा।

कृषि में एआई: कृषि मंत्री ने कहा कि क्लाइमेट बदलाव के बारे में किसानों को पहले से ही वाकिफ कराना होगा। इस पर भी कार्यशाला में विचार होगा। एआई के जरिए पहले से ही बदलाव का अंदाजा लगाया जा सकता है इसलिए इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें