मैंने कहा था जेल के निकलने के बाद, हालांकि पंद्रह मिनट बाद ईडी गिरफ्तार करके ले गए। दो लम्हें ऐसे गुजरे जब हमें लगा दिल फट क्यों नहीं गया। एक बार साढ़े तीन बजे जेलर साहब ने हमें उठा दिया और कहां आपका ट्रांसफर हो गया है। मुझे इसका दर्द नहीं है कि जेल में तन्हा रहा लेकिन दर्द इस बात का है कि एक बेगुनाह बेटे को जेट में उसके साथ गुजारना पड़ा। ऐसा तो अंग्रेजों ने भगत सिंह के साथ भी नहीं किया था कि उनके परिवार वालों को जेल में डाल दिया गया हो। हम बहता हुआ समंदर है गंदा नाला है। हम वोट कटुआ नहीं है वोट जोड़ते हैं।
आजम खां ने कहा कि एक बार को हमें अलग खड़ा कर दिया गया और मेरे बेटे को दूसरी तरफ खड़ा कर दिया गया। मुझे लगा अब हमको गोली मार देंगे। हमें अलग गाड़ी में बैठाया गया और मेरे बेटो को अलग बैठा दिया गया। हमने कहां हमें एक ही गाड़ी में बैठा दो। लेकिन हूकूमत ने हमें डाट दिया। मैंने बेटे से कहा कि हम मिलेंगे यहां नहीं मिलेंगे तो ऊपर मिलेंगे। जब तक की मुझे ये पता नहीं चल गया कि वह कौन सी जेल में है वो लम्हें बर्दाश्त के बाहर थे।
आजम ने कहा कि मैं चाहता था कि अखिलेश छह महीने यहां आकर देख लें कि यहां दिन और रात कैसे कटते हैं। हम किस हालत में यह जिंदगी में रहकर यहां आए हैं।