भाजपा के अश्वमेध का घोड़ा यूपीवासियों ने पकड़ लिया है
उन्होंने कहा कि मोदी ने ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर हमारे वोटों की चोरी की। प्रधानमंत्री पहले जहां जाते थे, वहां बोलते थे, अबकी बार 400 बार। अरे कहां गया आपका 400 पार। 400 पार कहकर अश्वमेध का जो घोड़ा आपने छोड़ा था, उसे उत्तर प्रदेश के वासियों ने पकड़ लिया है। आगे आपके लिए (पीएम के लिए) यही सलाह है कि गद्दी छोड़ देना। लखनऊ वालों ने आपको ऐसा सबक सिखाया कि 400 बार की बोलती बंद हो गई है।
खरगे ने पीएम पर निशाना साधते हुए आगे कहा आपने टीडीपी और नीतीश कुमार का जो पैर लगाए हैं, जैसे ही ये दोनों पैर निकलेंगे आप लंगड़ाकर चलेंगे। वाराणसी में अजय राय से परेशान हैं। अपनी ही नीतियों में फेल रहे। अभी हाल ही में खुद ही स्वीकार किया। मोदी खुद कह रहे हैं कि कंपनियां सिर्फ मुनाफा कमा रही हैं। न रोजगार दे रही हैं, न इन्वेस्ट कर ही हैं।
अग्निवीरों को 10 साल के एक्सटेंशन की मांग की
उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन काम नहीं कर रहा है। अब कांग्रेस का इंजन काम करेगा। अग्निवीर योजना पर भी सरकार को घेरा। कहा कि चुनाव की वजह से अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन दिया है। अरे देना ही था तो 10 साल का देते। आपके लोग तो खूब कमा रहे हैं, लेकिन मजदूरों को आप कुछ नहीं दे रहे हैं।
खरगे ने कहा कि हर तरफ महंगाई इतनी बढ़ गई है लेकिन, भाजपा का खजाना बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने सवाल पूछा कि आपके खजाने पर 10 हजार करोड़ कहां से आएं। आपने ईडी, सीबीआई का उपयोग करके डाका डाला है। हेडगेवार ने कहा था कि आजादी की लड़ाई में मत कूदो, जेल गए तो आपके परिवार का क्या होगा?