फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : नवरात्र के साथ ही प्रदेश में मानसून की विदाई होगी शुरू, आज से इन जिलों में हटने लगेंगे बादल

Mon, 22 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के साथ ही यूपी से मानसून का विदा होना शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत पश्चिम यूपी से होगी। 
विज्ञापन
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृ विसर्जन के साथ ही  प्रदेश से मानसून विदा होने लगा है। उत्तर प्रदेश में अब मानसून के विदा होने के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से यूपी के पश्चिमी हिस्से से मानसून के वापस लाैटने की परिस्थितियां बन रही हैं। प्रदेश में फिलहाल कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश के माैसम में इस बदलाव के दाैरान पूर्वा हवाओं और बादलों की सक्रियता घटी है, साथ ही निचले क्षोभमंडल में शुष्क पछुआ हवाएं माैजूद हैं। इसके असर से पश्चिमी यूपी में अगले चार दिन माैसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दाैरान पूर्वांचल में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और गुजरात से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के विदाई के बाद अब यूपी के पश्चिमी हिस्से से मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन रही हैं। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक कम दबाव क्षेत्र के असर से 25 सितंबर को दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें